ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी

रामगढ़ सौदागर मुहल्ला सुभाष ठाकुर के घर में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुर्णकांत ठाकुर ने की। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर...

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 25 Jan 2020 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ सौदागर मुहल्ला सुभाष ठाकुर के घर में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुर्णकांत ठाकुर ने की। इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला। वाक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के सभी लोगों को एकजुट करने को लेकर तात्पर्य रहे।

संरक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा संयमित जीवन जीने के लिए समाज को प्रेरित किया। बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए भी सरकारी सुविधाओं से दुर रहे। समाज के दबे, कुचले और शोषित लोगों को हमेशा उठाने का काम किया। पूरे देश में वे जननायक के रूप में प्रसिद्ध है। आज भी उनके विचारधारा से देश के कई बड़े नेता उनके विचारधारा से प्रभावित है। श्री ठाकुर ने केन्द्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। कार्यक्रम में प्रो प्रर्णित ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, मनिशकंर ठाकुर, अमित ठाकुर, सुभाष ठाकुर, हुलाश ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, धीरज ठाकुर, सुनीता देवी, निशा देवी, संतोषी देवी, नुतन देवी, सागर ठाकुर, सूरज ठाकुर, अमित ठाकुर सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें