ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना जरूरी: अविनेश कुमार

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना जरूरी: अविनेश कुमार

-----सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा प्रधानमंत्री का जन्मदिन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना जरूरी: अविनेश कुमार
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 16 Sep 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कुरसे में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं तय हुआ कि जन्मदिन को खास बनाने के लिए 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। यहां पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 70 फलदार पौधा लगाया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहना जरूरी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुदृढ हुआ है। विकास और सेवा का कार्य भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर सन्नी प्रसाद कुशवाहा, मिहलाल बेदिया, पंचम महतो, सागर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन तुरी, बिंदेश्वरी देवी, सीता देवी, दिनेश बेदिया, टिकेंद्र बेदिया, राम विनोद करमाली, जतन मुंडा, संतोष साहू, मलकू बेदिया, डालचंद करमाली, शाहिद अंसारी, अनूप ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें