अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएफसीएल ने महिलाओं के योगदान को सराहा, किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जीएम जसपाल भांकर ने महिलाओं की मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। प्रबंधन ने कार्यस्थल पर समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कार्यरत महिला कर्मियों के सम्मान में सोमवार को एचएसपीए यूनिट के कैंटीन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके साथ मिलकर केक काटकर खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और उत्साह के साथ महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महिलाओं के कार्य, समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना की।मौके पर सीनियर जीएम जसपाल भांकर ने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत, रचनात्मकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से न केवल कार्यस्थल बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी बेहद अहम होती है और उनके बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि बीएफसीएल में हमेशा से ऐसा कार्य वातावरण बनाने का प्रयास किया जाता रहा है। जहां सभी कर्मचारियों को समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिल सके। संस्थान का मानना है कि समावेशी और सम्मानजनक कार्य संस्कृति ही संगठन की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत होती है।कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों की उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही बीएफसीएल प्रबंधन ने कार्यस्थल पर समानता, सम्मान और समावेशिता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


