रामशोभा में अंतर इंटर कॉलेज स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

Feb 14, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामगढ़ में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमें शामिल हुईं। पुरुष टीम में मनराखन महतो बी.एड कॉलेज ने जीत हासिल की, जबकि महिलाओं में रामशोभा कॉलेज की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि नितेश मोदी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

रामशोभा में अंतर इंटर कॉलेज स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता, चुट्टूपालू, रामगढ़ की ओर से इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन, गिरजा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग, महर्षि परमहंस कालेज आफ एजुकेशन, रामगढ़, मनराखन महतो बी.एड कालेज, रांची, मैक्स इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स ट्रेनिंग, रामगढ़ ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रुप में माई भारत अभियान के युवा प्रतिनिधि नितेश मोदी शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में गिरजा इंस्टीट्यूट ऑफ पालिटेक्निक के उप प्राचार्य साकेत बिहारी उपस्थित रहे। नितेश मोदी और महाविद्यालय की प्राचार्या डा ज्योति वालिया ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष टीम की विनर मनराखन महतो बी.एड कालेज, रांची रही और रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन की टीम रनर अप रही।

महिला में रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन की टीम विनर रही और गिरजा इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग की टीम रनर अप रही। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। रामशोभा कालेज आफ एजुकेशन की प्राचार्या डा ज्योति वालिया ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण और रोमांचक हिस्सा है। जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के निदेशक स्नेह नमन की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कहा कि अंतर कॉलेज स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का विशेष महत्व होता है। इसमें छात्र अपनी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन में आइक्यूएसी कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार पांडेय, सहायक व्याख्याता डा जयप्रकाश मिश्रा, शिव प्रसाद, अनिल कुमार प्रजापति, खेल प्रशिक्षक सुरेश कुमार महतो, चंदन कुमार, सौरव कुमार, पिंटु कुमार, रिशुकांत तिवारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।