इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Mar 16, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से डम्बलबेल जिम में एक विशेष सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण कार्यक्र

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

रामगढ़, निज प्रतिनिधि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से डम्बलबेल जिम में एक विशेष सीपीआर (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में होप हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के महत्वपूर्ण तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि अचानक कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यदि मेडिकल सहायता आने तक सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से भी सीपीआर देने की विधि सिखाई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्रदान कर सकें।

इसके साथ ही 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जुड़ी आपात स्थितियों के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी बच्चे को बिजली का झटका लग जाए या डूबने जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाए तो छोटे बच्चों को किस प्रकार सुरक्षित तरीके से सीपीआर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सही समय पर दी गई प्राथमिक सहायता कई कीमती जिंदगियों को बचा सकती है। इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में कार्डियक अरेस्ट के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में आम लोगों को सीपीआर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन स्थिति में लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इस मौके पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगरिया, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी गांधी, रंजू अरोरा, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, शैली अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।फोटो रामगढ़ 02 : स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर आयोजित कार्यक्रम में सीपीआर प्रशिक्षण देते विशेषज्ञखबर पढ़कर भेजी गई है---------------------------------------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।