नेत्रहीन बालिकाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में मिला सहारा
इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सदस्यों ने रांची के ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई पहल कीं, जिसमें आवश्यक सामग्री का वितरण और कंप्यूटर प्रशिक्षण की फीस का वहन करना शामिल है। क्लब का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सदस्यों ने रांची स्थित ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय का सोमवार को दौरा किया।
कार्यक्रम की गतिविधियाँ
इस दौरान क्लब की टीम ने छात्राओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर स्नातक स्तर तक की छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यहां नेत्रहीन बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विशेष रूप से परिसर में संचालित कॉल सेंटर प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को रोजगारपरक कौशल सिखाया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
सामग्री का वितरण
क्लब की ओर से छात्राओं के बीच बेड कवर, लेगिंग्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही दो छात्राओं के कंप्यूटर प्रशिक्षण और कॉल सेंटर प्रशिक्षण कोर्स की फीस का भी वहन किया गया, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को फल, मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
क्लब की प्रतिबद्धता
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ के साथ पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता, मेघा बगरिया, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, दीपा वडेरा, बिजया लक्ष्मी आएगर, पिंकी गांधी, जसमीत सोनी, श्वेता जैन और अंबाली जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्लब इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


