ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सूचना अधिकार के तहत उपायुक्त से मांगी जानकारी

सूचना अधिकार के तहत उपायुक्त से मांगी जानकारी

सुजग किसान समिति अध्यक्ष प्रयाग महतो ने गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ को सूचना अधिकार के तहत अवेदन सौंपा। जिसमें रामगढ़ जिले में 2015-016 का फसल बीमा का आवंटित मुआवजा राशि किस प्रखंड में कितने किसानों...

सूचना अधिकार के तहत उपायुक्त से मांगी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 25 Aug 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सुजग किसान समिति अध्यक्ष प्रयाग महतो ने गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ को सूचना अधिकार के तहत अवेदन सौंपा। जिसमें रामगढ़ जिले में 2015-016 का फसल बीमा का आवंटित मुआवजा राशि किस प्रखंड में कितने किसानों को भुगतान किया गया। 2015-016 को सुखाड़ से 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति से प्रभावित दुलमी और चितरपुर प्रखंड में किस किसानों को मुआवजा भुगतान हुआ। दुलमी- चितरपुर प्रखंड में फसल बीमा कराने वाले किसानों को आज तक बीमित मुआवजा नहीं मिला। किस पदाधिकारी के लापरवाही से भुगतान नही हुआ और दोषी पदाधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई। बितीय वर्ष में फसल बीमा कराने वाले किसानों को कब तक बीमित मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। फसल बीमा मुआवजा संबंधित पूरी जानकारी मांगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें