स्कूली बच्चों ने देशप्रेम का बांधा समां
कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू झारखंड, रामगढ़, कुजू

कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में स्वंतत्रता दिवस की धूम रही। मौके पर क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में भी तिरंगा झंडा फहराया गया। साथ ही परेड की सलामी ली गई। इस दौरान कुजू ओपी में प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, डीएवी आरा में प्राचार्य आलोक कुमार, डीएवी तोपा में सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा, श्रमिक प्लस टू स्कूल तोपा पीओ एमके सिंह, संस्कार पब्लिक स्कूल बोंगावार मोड़ डॉ अशोक कुमार व ऑर्गेनाइजिंग हेड अयोध्या वर्मा, परवरिश एड्यूकेअर में मुखिया जयकुमार ओझा, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल तोपा जिप सदस्य दयामंती देवी ने झंडोत्तोलन किया।
इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने अपना अलग-अलग कार्यक्रम नत्य ,गान और कविताएं प्रस्तुत किया। इसमें नागपुरी डांस व तन्मय की स्पीच आकर्षण का केंद्र रहा। परवरिश एडुकेयर स्कूल कुजू में विद्यालय निदेशक शैलेंद्र कुमार व प्रबंधक निदेशक विकास कुमार सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। विद्यालय कन्वेनर प्रकाश रंजन मौजूद रहे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यालय समन्वयक रश्मि कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर नाज़ो खातून, शिक्षिकाएं अर्चना कुमारी, संगीता कुमारी, कंचन प्रसाद, शांति कुमारी, नंदनी झा, प्रियंका यादव, आकांक्षा मिश्रा, सानू साहू, चंचला सिंह, पूजा कुमारी, हर्षिता कुमारी, नीति सोनी, पूजा सिंह, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, शब्बी परवीन, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ अशोक,डॉ ऋतुराज सिंह, मुनाजिर अली, सोनी कुमारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




