Incomplete Road Survey Raises Concerns Among Bhadaninagar Residents भदानीनगर में डीएमएफटी मद से बनी अधूरी सड़क की हुई नापी, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsIncomplete Road Survey Raises Concerns Among Bhadaninagar Residents

भदानीनगर में डीएमएफटी मद से बनी अधूरी सड़क की हुई नापी

भुरकुंडा में भदानीनगर बुचली होटल से बैंक मोड़ तक आधी-अधूरी सड़क की नापी की गई। स्थानीय लोग संशय में हैं कि यह नापी फाइनल बिलिंग के लिए की जा रही है, जिससे सड़क अधूरी रह सकती है। जेई दिलीप ठाकुर ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 10 Sep 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
भदानीनगर में डीएमएफटी मद से बनी अधूरी सड़क की हुई नापी

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। डीएमएफटी मद से भदानीनगर बुचली होटल से कोल कंपनी, हाई स्कूल मैदान होते बैंक मोड़ तक बनी आधी-अधूरी सड़क की मंगलवार को नापी हुई। जेई दिलीप ठाकुर के साथ डीएमएफटी विभाग के तपीश और पंकज ने बन चुकी सड़क की लंबाई और चौड़ाई की नापी की। बताया कि नापी की रिपोर्ट वे डीडीसी को सौंपेगे। इधर नापी की सूचना मिलने पर भदानीनगर के लोग संशय में पड़ गए। उन्हें लगा कि नापी का काम फाइनल बिलिंग के लिए किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो सड़क अधूरी ही रह जाएगी और इसका खामियाजा उन्हे भुगतना पड़ेगा। इस बावत पूछने पर जेई दिलीप ठाकुर ने कहा कि उनका काम बस नापी करना है, बाकि की जानकारी जिला के आला अधिकारी ही देंगे।

इस बावत एक ग्रामीण ने डीडीसी से फोन पर जानकारी मांगी तो उन्होंने नापी होने देने की बात कहते हुए अधूरी सड़क निर्माण के सवाल को टाल दिया। इससे ग्रामीण संशय की स्थिति में है। यहां डीएमएफटी मद से भदानीनगर बुचली होटल से भुरकुंडा बैंक मोड़ तक करीब 15 सौ मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण होना था, लेकिन भदानीनगर में जमीन के विवाद को लेकर निर्माण बंद हो गया। इधर करीब डेढ़ वर्ष बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं निर्माणाधीन सड़क पर डाले गए मटेरियल के कारण राहगीरों को चलने में असुविधा होती है। जमीन विवाद को लेकर हालिया दिनों डीसी के आदेश पर सरकारी अमीन ने विवादित जमीन की नापी भी की है। इससे जमीन विवाद के सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।