ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़भालू में महिला आजीविका संगठन केंद्र का उदघाटन

भालू में महिला आजीविका संगठन केंद्र का उदघाटन

सिरु के भालू में 20 महिला समूह की एक बैठक हुई। बैठक के बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने महिला आजीविका संगठन केंद्र का उदघाटन...

भालू में महिला आजीविका संगठन केंद्र का उदघाटन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 30 May 2018 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सिरु के भालू में 20 महिला समूह की एक बैठक हुई। बैठक के बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने महिला आजीविका संगठन केंद्र का उदघाटन किया। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि महिलाएं देश के तरक्की का अहम हिस्सा है। इनका सामूहिक विकास के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता।जिप अध्यक्ष ने बताया कि भालू टुंगरी सुरंगा पहाड़ को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटक स्थल के रुप में बहुत जल्द करोड़ों की लागत से विकसित किया जाएगा। मौके पर योगिता देवी, बबीता देवी के कविता देवी, निशा देवी, बेबी देवी, रामवृक्ष महतो, जितेंद्र महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें