Ramgarh News: कुजू में ड्राई फ्रूट्स प्रतिष्ठान शिवाक्षी नेचुरलस का उद्घाटन
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: कुजू में शिवाक्षी नेचुरलस ड्राई फ्रूट्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ। फीता काटकर उद्घाटन ओपी के अनि प्रदीप कुमार रजक ने किया। शिव अवतार सिंह शिवम ने कहा कि यहाँ विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स जैसे मखाना, काजू, बादाम, आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर कई मान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू नया बाजार स्थित रेलवे स्टेशन रोड के पास शिवाक्षी नेचुरलस ड्राई फ्रूट्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। कुजू ओपी के अनि प्रदीप कुमार रजक ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर प्रतिष्ठान संचालक को बधाई दी। इससे पूर्व पंडित आचार्य राकेश कुमार पांडेय ने प्रतिष्ठान संचालक शिव अवतार सिंह शिवम के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराया। प्रतिष्ठान संचालक शिव अवतार सिंह शिवम ने बताया कि यहां मखाना, काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स के कई वैरायटी उपलब्ध है। जहां विभिन्न प्रकार के फ्लेवरों में लोगों के टेस्ट अनुसार रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स उचित मूल्य पर उपलब्ध है।
मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


