सांसद ने किया रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन

Mar 16, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला पेटरवार रोड में रविवार को रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि

सांसद ने किया रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला पेटरवार रोड में रविवार को रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि किसी तरह के विकास में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रवि इंटरप्राइजेज के खुलने से गोला व आसपास गांव के लोगों को हार्डवेयर व इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रतिष्ठान के संचालक रवि कुमार ने बताया कि दुकान में विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकान में कई तरह के जरूरी सामान रखे गए हैं, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर आवश्यक सामग्री मिल सके। मौके पर चंदर महतो, परमेश्वर महतो, निखिल दांगी, राजेश महतो, अनिल कुमार महतो, कृष्ण कुमार, भागीरथ महतो, पंचम महतो, मनुराम महतो, विजय महतो, करमू कुमार, बिहारी महतो, राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।-------------------------------------15 मार्च गोला 07, गोला में रविवार को रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन करते सांसद--खबर पढ़कर भेजी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।