गरीब समाजसेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन

Mar 11, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

भुरकुंडा में गरीब समाज सेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। संघ के अध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि अब जरूरतमंद समाजसेवियों से संपर्क करना आसान होगा। सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि कार्यालय समाज सेवा में मील का पत्थर साबित होगा और हर महीने संघ की बैठक होगी।

गरीब समाजसेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा चौक के समीप बुधवार को गरीब समाज सेवी संघ के कार्यालय का उद्घाटन समारोहपूर्वक हुआ। संघ के अध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने फीता काट कर किया। मौके पर मनोज राम ने कहा कि संघ का कार्यालय नहीं होने से जरूरतमंद समाजसेवियों से संपर्क नहीं कर पाते थे। अब स्थायी कार्यालय की व्यवस्था होने से वे हमेशा जरूरतमंदों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से कोई भी जरूरतमंद उनसे संपर्क कर सकता है। वहीं सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि संघ का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है।

इसमें यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि हर माह की पहली तारीख को कार्यालय में संघ की बैठक होगी, जिससे संघ के कार्य को दिशा मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर दिनकर सिंह, विनोद साव, सुभाष करमाली, ननकू महतो, रेणुका दास, सुधा तिवारी, निरंजनी देवी, श्रावणी विश्वास, पिंकी सागर, सविता देवी, गोपेश्वर राम आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।