Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsInauguration of 5-Day Football Tournament in Giddi Shibu Soren Memorial
.स्व.दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

.स्व.दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

संक्षेप:

फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गिद्दी सी ने जीताआदिवासी यूथ क्लब सतकड़िया के तहत स्व. दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल पांच दिवसीय

Jan 08, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदिवासी यूथ क्लब सतकड़िया के तहत स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को गिद्दी सी मैदान में किया गया। उद्घाटन मैच रिले बी एफसी गिद्दी सी और एसएसी फुसरी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें में गिद्दी सी की टीम ने 1-0 से एसएसी फुसरी की टीम को पराजित कर उद्घाटन मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच गिद्दी सी के सूरज को दिया गया। इसके पहले बतौर मुख्य अतिथि अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच की शुरूआत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद मुख्य अतिथि अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ्य जीवन और समाज के लिए खेल जरुरी है। गुरुवार को ग्रुप ए का दूसरा मैच भी खेला गया। जिसमें लाखों लातर रजरप्पा की टीम ने 1-0 से एएफसी ललपनिया को पराजित कर दिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिया है। फाइनल मैच 12 जनवरी को खेली जाएगी। विजेता टीम को 3 लाख रुपए का और उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजेश टुडू उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट के संरक्षक राजेश टुडू, अध्यक्ष ललन बेसरा, सचिव बबलू मांझी, कोषाध्यक्ष सुरेश मांझी, प्रेम बेसरा, लालदेव मांझी आदि उपस्थित थे।