ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़हफुआ में भाजपा का हम चलें गांव की ओर पदयात्रा कार्यक्रम

हफुआ में भाजपा का हम चलें गांव की ओर पदयात्रा कार्यक्रम

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से हफुआ पंचायत में हम चलें गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा ईचापीरी, कुरबीज, ओसाम से होते हुए बटुका गांव तक निकाला...

हफुआ में भाजपा का हम चलें गांव की ओर पदयात्रा कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 13 Dec 2017 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से हफुआ पंचायत में हम चलें गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा ईचापीरी, कुरबीज, ओसाम से होते हुए बटुका गांव तक निकाला गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र करमाली की ओर से स्वतंत्रता सेनानी खैरा मांझी के परपोते तल्लू मांझी, सुखलाल मांझी, मुखलाल मांझी और दुर्गा मांझी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर श्री हांसदा ने कहा कि सरकार से स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने की मांग की जाएगी। मौके पर रामरतन मुंडा, रमेश करमाली, मानस मुंडा, पतरातू मंडल अध्यक्ष रामेश्वर खरवार, मगन, फनीभूषण सिंह मुंडा, सुभाष कच्छप, भरत मांझी, संतोष गंझू आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें