गिद्दी सी में सीसीएल की अधग्रहित जमीन पर अतिक्रमण के लिए गिराया छाई

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में एक व्यवसायी द्वारा कोलियरी की अधिग्रहित जमीन पर फैक्ट्री की छाई गिराकर अतिक्रमण किया जा रहा है। कोलियरी प्रबंधन ने गिद्दी थाना में चार बार लिखित शिकायत देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। गिद्दी सी पीओ ने कहा कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

गिद्दी सी में सीसीएल की अधग्रहित जमीन पर अतिक्रमण के लिए गिराया छाई

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में कोलियरी की अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण करने के लिए फैक्ट्री की छाई गिराकर समतल कराया जा रहा है। स्थानीय एक व्यवसायी फैक्ट्री की छाई गिराकर उक्त जमीन को समतल करके उसमें बड़ा व्यवसाय करने के लिए अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण कर रहा है। इसे लेकर गिद्दी सी परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने गिद्दी थाना में लिखित शिकायत देकर इस पर रोक लगाने की मांग किया है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया इसके पहले भी कोलियरी प्रबंधन ने फरवरी महीना में दो बार और मार्च महीना में एक बार गिद्दी थाना में तीन बार लिखित देकर छाई गिरा कर उक्त जमीन समतल करने और सीसीएल की अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण करने से रोक लगाने की मांग किया है।

इसके बाद भी सीसीएल की उक्त अधग्रहित जमीन पर छाई गिराने समतल करने का कार्य किए जाने के कार्य में जारी है। क्या कहते हैं गिद्दी सी पीओगिद्दी सी परियोजना के पीओ मो सकील अख्तर ने बताया कोलियरी के उक्त जमीन पर छाई गिराने को लेकर कोलियरी प्रबंधन ने तीन दफा गिद्दी थाना में लिखित देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। इस बार चौथी दफा गिद्दी थाना में लिखित देकर एफआईआर करने की मांग किया है। गिद्दी सी पीओ ने कहा सीसीएल की अधिग्रहित जमीन पर वे किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने देंगें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।