ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़इचाकडीह मुखिया ने किया राशन का वितरण

इचाकडीह मुखिया ने किया राशन का वितरण

मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत की मुखिया सीमा देवी रजवार ने अपने पंचायत के प्रवासी मजदूर के परिवारों के बीच राशन का वितरण...

इचाकडीह मुखिया ने किया राशन का वितरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 25 May 2020 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत की मुखिया सीमा देवी रजवार ने अपने पंचायत के प्रवासी मजदूर के परिवारों के बीच राशन का वितरण किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के महामारी से लड़ रहा है। इस बीमारी से बचने का एक मात्र उपाय है लॉक डाउन नियम का पालन और एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना। बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मुखिया ने कहा कि पंचायत के गरीब और जरुरतमंद को हर संभव मदत किया जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवनंदन रजवार, वार्ड सदस्य विनोद केशरी, सुनील करमाली आदि लोग उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े