ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़लंगर में चला अंडा-भात, सैकड़ों ने किया भोजन

लंगर में चला अंडा-भात, सैकड़ों ने किया भोजन

भदानीनगर में लॉकडाउन की दूसरी अवधि से संचालित लंगर में शुक्रवार को जरूरतमंदों को अंडा-भात खिलाया गया। भोजन का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ। पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, रामफल बेदिया, और...

लंगर में चला अंडा-भात, सैकड़ों ने किया भोजन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 06 Jun 2020 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

भदानीनगर में लॉकडाउन की दूसरी अवधि से संचालित लंगर में शुक्रवार को जरूरतमंदों को अंडा-भात खिलाया गया। भोजन का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ। पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, रामफल बेदिया, और सतेंद्र राम ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। लंगर में भदानीनगर 48 यूनिट, सिंगल यूनिट, गुप्ता लाईन, सुंदरनगर, पटेलनगर आदि विभिन्न क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे लोगों की सहायता के लिए यहां लंगर चलाया जा रहा है। इसे सफल बनाने में नईश आलम, गेंदलाल महतो, विक्रम सोना, इमरान अंसारी, डब्लू अंसारी, बबलू अंसारी, नईश आलम, कुंदन, विजय राम, इमरान, पवन, शिवम, आकाश, प्रकाश, सतीश, मोहित, विशाल, दीपक, प्रेम, चंदन, अनुज, दिलीप, राजा, सरोज आदि योगदान दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें