वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, समाज की सुख-समृद्धि की कामना

Mar 02, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर द्वारा होलिका दहन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पारंपरिक होली गीत गाए गए और सभी ने मिलकर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होलिका की परिक्रमा की।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, समाज की सुख-समृद्धि की कामना

रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मन्दिर एवं धर्मशाला संस्था की ओर से लोहार टोला स्थित लोहार टोला के होलिका दहन मैदान में सोमवार की देर रात 12.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धा और आस्था के वातावरण में होलिका दहन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और समाज की सुख-समृद्धि, शांति, समृद्ध भविष्य की कामना की। होलिका दहन से पूर्व श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित मदन मोहन शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से यजमान बनकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने होलिका में गोबर के उपले, फूल-माला, नारियल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था के सदस्यों ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनकी बुआ होलिका ने अग्नि में जलाने का प्रयास किया था, लेकिन ईश्वर की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका अग्नि में भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है, जो यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। इस अवसर पर विमल बुधिया, मुरारीलाल अग्रवाल, अरविंद गोयल, सुनील गोयल, मनोज मित्तल, महेश रानीनिया, कमल बगड़िया, सुरेश बगड़िया, विकास शाह, जगदीश प्रसाद गोयल, महावीर खंडेवाल, प्रभु दयाल खंडेवाल, अरुण मित्तल, कुलदीप वर्मा, मानिक गांगुली, बद्री विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। होलिका दहन के साथ ही क्षेत्र में होली पर्व की शुरुआत हो गई है। लोगों में रंगों के इस महापर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।