होली महोत्सव के रंग में सराबोर हुआ श्री अग्रसेन स्कूल
भुरकुंडा के श्री अग्रसेन स्कूल में शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रवीण राजगढ़िया और विवेक प्रधान ने किया। महोत्सव में होलिका दहन के साथ-साथ बच्चों ने शिव बारात निकाली और नृत्य प्रस्तुत किए। प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि होली प्रेम और एकता का संदेश देती है।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया व प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव की शुरुआत होलिका दहन से हुई। आचार्य लीलेश्वर पांडेय ने होलिका दहन की परंपरा से सभी को अवगत कराते हुए इसमें निहित संदेश बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिव बारात निकाली गई, जिसमें वानर-भालू, भूत-पिशाच, देव-दानव का रूप धर बच्चे शामिल हुए। मौके पर निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां मनाए जाने वाले सभी त्योहार समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए मानवीय गुणों को स्थापित करते हैं।
होली हमें प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश देता है। महोत्सव के दौरान विभिन्न होली गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अलग-अलग टोलियों ने मटका फोड़ते हुए महोत्सव में चार चांद लगाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



