संत निरंकारी भवन में होली मिलन समारोह
भुरकुंडा में संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें शाखामुखी अशोक कुमार चौहान ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत भजन से हुई और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। समारोह में कई लोग शामिल हुए।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। संत निरंकारी सत्संग भवन भुरकुंडा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य रूप से शाखामुखी अशोक कुमार चौहान उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ परम पिता परमात्मा कण कण तेरा वास भजन से हुआ। मौके पर शाखामुखी अशोक कुमार चौहान ने सबों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का समाज को एक बंधन में बांधते हुए भाईचारगी का संदेश देता है। आगे समारोह में सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर त्योहार की शुभकामनाएं दी। इसमें अमन चौहान, वकील राणा, सुरजीत सिंह, तुलेश्वर करमाली, जगदीश यादव, कौलेश्वर, आदित्य विश्वकर्मा, कुणाल, अनिल, सोनू नायक, पुष्पा चौहान, मुकुंलता देवी, किरण देवी,चंपा देवी, पार्वती देवी, मूंगो देवी, वीणा देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, राजकुमारी देवी, पूजा कुमारी, मंजू देवी, कुंती देवी, सुशीला देवी, कोलेश्वरी देवी, आरती देवी, ममता देवी, सलखो देवी, रंजीता देवी, सुमित्रा देवी, लाखो देवी, मीना देवी, संदीप कौर, गांगो देवी, पूर्णिमा देवी, करमी देवी आदि शामिल हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


