प्रेम, एकता और भाईचारगी का प्रतीक है होली : भीम महतो
- समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग रामगढ़ जिला इकाई की ओर से सोमवार को समाहणालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भीम महतो ने की। इस दौरान कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का मुबारकबाद दिया। साथ ही सुखमय होली की कामना की। भीम महतो ने कहा कि होली का त्योहार रंगों, प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर हम अपने मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे के साथ रंगों में रंग जाते हैं, जो जीवन को खुशियों से भर देता है। मौके पर प्रवीण तिवारी, कार्यालय अधीक्षक, भगीरथ प्रसाद, राकेश कुमार, विपुल चौधरी, विजय रविदास, पुलक माथुर, त्रिभुवन महतो, सुरेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार, सुषमा कुमारी, सुमित गुप्ता, राकेश सिन्हा, विशाल कुमार, टेक्लाल महतो, सिमरन कुमारी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



