गिद्दी सी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजन
किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी को महामूर्खाधिराज की उपाधि दी गई। उन्होंने होली के महत्व पर चर्चा की और सभी को मिलकर मनाने की अपील की। समारोह में कई शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी को महामूर्खाधिराज की उपाधि दी गई। इसके बाद प्राचार्य ने समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए होली के महत्व के बारे में बताते हुए इसे मिलजुल कर मनाने की अपील किया। साथ ही सनातन धर्म में नव वर्ष के शुरूआत की बारे में बताया। इसके बाद सबों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेजे के प्राचार्य डॉ0 डालेश कुमार चौधरी, प्रो शारदा चौधरी, अरूण कुमार, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी, चंदन झा, सानू दास, ममता कुमारी, अश्विनी पासवान, युगल महतो, पिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी, उमेश महतो, संतोष गंझू, सबिता कुमारी, मनिलाल महतो, सुनिता कुमारी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


