
बजट से युवा व मध्यम वर्ग को मिलेगा नया संबल : संजीव कुमार बावला
भुरकुंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना की है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया और कहा कि यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। बजट ने मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं की जरूरतों का ध्यान रखा है।
भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में देश की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार बनेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस कथन को दोहराया जाना कि यह युवा शक्ति का बजट है, अपने आप में इसकी महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इतना संतुलित, संवेदनशील और जनहितैषी बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुकून और राहत लेकर आया है। इसमें महिलाओं, युवाओं और मध्यम परिवारों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती देता है, बल्कि आम नागरिक के आत्मसम्मान का भी पूरा ख्याल रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश का विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती प्रदान करेगा तथा युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




