ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़हिंदी फीचर फिल्म मोबाइल इंडिया का हुआ मुहूर्त

हिंदी फीचर फिल्म मोबाइल इंडिया का हुआ मुहूर्त

स्थानीय अशोका होटल सभागार में बुधवार को अशोका फिल्मस के बैनरतले बननेवाली हिंदी फीचर फिल्म मोबाईल इंडिया का आयोजित समारोह में मुहूर्त के साथ-साथ फिल्म के टाइटल सांग भी लांच किया...

हिंदी फीचर फिल्म मोबाइल इंडिया का हुआ मुहूर्त
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 19 Apr 2018 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय अशोका होटल सभागार में बुधवार को अशोका फिल्मस के बैनरतले बननेवाली हिंदी फीचर फिल्म मोबाइल इंडिया का आयोजित समारोह में मुहूर्त के साथ-साथ फिल्म के टाइटल सांग भी लांच किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने फिल्म का मुहूर्त किया। मोबाइल इंडिया के निर्माता एवं लेखक अशोक छाबड़ा, निर्देशक एवं संगीत अशोक घायल, सह सहायक निर्देशक नीरज, सुभाष चंद्रा और केमरामैन पंकज गोस्वामी है। फिल्म के मुंबई कलाकार सुमंत मिश्रा, आर नरेंद्र, सुभाष चंद्रा एवं ममता तिवारी है। जबकि स्थानीय कलाकारों में सूर्यवंश श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद, हाईटेक बाबा, नंदनी पाठक, रमनिका गांधी, सूरज, मनोज जायसवाल, प्रिया दीवान आदि है। फिल्म के बारें में अशोक छाबड़ा ने बताया कि मोबाईल इंडिया आज के दौर में मोबाईल के प्रयोग एवं दुरुपयोग पर आधारित है। फिल्म हमारी नई पीढ़ी और उनकी सोच के बारें में दर्शाया जाएगा। इससे युवा पीढ़ी को शिक्षा प्रदान हो सके। मौके पर छावनी उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, रणंजय कुमार, अशोक घायल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें