
न्यायालय से लेकर उच्च शिक्षा तक हो हिन्दी का इस्तेमाल, तभी हिन्दी का बना रहेगा गौरव
रामगढ़ में हिन्दी दिवस के अवसर पर डॉ रजनी गुप्ता ने हिन्दी को देश की राजभाषा बताते हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में हिन्दी का प्रयोग सीमित है,...
रामगढ़, प्रतिनिधि। हिन्दी दिवस के मौके पर रामगढ़ जिले में कई लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। एक कार्यक्रम के दौरान डॉ रजनी गुप्ता, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी भाषा देश की राजभाषा है, आम जन की भाषा है। हिन्दी भाषा विज्ञ हिन्दी के उत्थान के लिए समर्पित हैं। हिन्दी भाषा कालांतर में लंबी यात्रा की है और देश-विदेश तक की दूरी तय की है। परन्तु कई क्षेत्र में अभी भी हिन्दी का प्रयोग सीमित या वर्जित है। खासकर न्यायालय संबंधी काम में, चिकित्सा के क्षेत्र में, विज्ञान से जुड़े सभी क्षेत्रों में, न्यायालय संबंधी काम और चिकित्सा संबंधी काम आम जन-जीवन से जुडी हुई समस्या है।

जिसमें अगर हिन्दी भाषा का प्रयोग हो तो आम जनों को सही-सही समझने में सुविधा होगी, और दूसरे पर निर्भरता कम होगी। भारत विकास परिषद महिला एवं बाल विकास इकाई अध्यक्ष बिरसा विकलांग और उत्थान कल्याण समिति रामगढ़ प्रभारी मल्लिका दत्ता ने कहा कि आज के हर अविभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में ही पढ़ना चाहते हैं। हिन्दी जो कि हमारी राष्ट्र भाषा है ये बोलने में उन्हें शर्म महसूस होती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




