डाड़ी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया

Jan 07, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

डाड़ी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्घाटन प्रमुख दीपा देवी और डॉ अशोक राम ने किया। ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मेले में कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

डाड़ी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम आदि सुयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम ने मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी दिया। प्रमुख दीपा देवी आदि ने भी संबोधित करते हुए स्वासथ्य मेला से ग्रामीणों से लाभ उठाने के लिए अपील की । इसके बाद स्वास्थ्य मेले में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद दवा भी उपलब्ध किया गया। इस स्वास्थ्य मेला में प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम के अलावे उपप्रमुख सुमन देवी, पंसस रीमा कुमारी, किरण कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ सरोज कुमारी, डॉ नितेश कुमार, डॉ सत्यम कुमार, डॉ तसलीम, मैनेजर विजय कुमार, प्रमोद कुमार, धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, शिवशंकर, हीरामनी आइंद, विनीता कुमारी, इंदू कुमारी, सविता कुमारी, बबिता कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।