शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोलपार में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं -जन आरोग्य समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभाग

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में आयोजित जन आरोग्य समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोलपार की वर्तमान स्थिति और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना रहा। बैठक में जानकारी दी गई कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोलपार में अब पॉलीक्लिनिक की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां फिजियोथेरेपिस्ट: सोमवार, मंगलवार और बुधवार। डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक): शुक्रवार और शनिवार को सेवा दे रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।