वरिष्ठ नागरिक संगम की बैठक के दौरान ठंड से बचाव पर चर्चा
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ डीसी राम के निवास परिसर में सोमवार को वरिष्ठ नागरिक संगम की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आचार्य आदित्य नारायण त्रिपाठी और संचालन मीडिया प्रभारी राज़ रामगढी एवं महासचिव चंदेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चिकित्सकीय परामर्श में अग्रणी भूमिका तथा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ डीसी राम ने वरिष्ठ जनों के संदर्भ में शीतलहर से सावधान रहने की सलाह से लेकर खान-पान , शरीर की ऊष्मा बनाए रखने की युक्तियां, निष्क्रिय न रहकर शरीर को गतिशील बनाए रखने की हिदायत के साथ हृदयाघात जैसे गंभीर परिणामों से भी अवगत कराया।
उन्होंने हृदय की रक्तवाहिनियों के शीतकाल में संकुचित होने की प्रक्रिया पर भी विशेष महत्व की बातें बताई। संगम के नवचयनित कार्यकारी अध्यक्ष छोटू लाल मोदी ने आगत सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उत्तम स्वास्थ्य की पारस्परिक मंगलकामनाओं के साथ बैठक का विसर्जन हुआ। मुख्य रूप से कमल बगड़िया, साधुचरण दांगी, मदन मोदी, हृदय नारायण तिवारी, राम प्रसाद राम आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


