ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़उगा हो सूरज देव भइल अरग के बेर.......

उगा हो सूरज देव भइल अरग के बेर.......

केदला में आस्था का पर्व छठ संपन्न, छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को दिया...

उगा हो सूरज देव भइल अरग के बेर.......
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।

केदला में आस्था और विश्वास का महापर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। क्षेत्र के चुटूवा नदी और बोकारो नदी छठ घाट, केदला बस्ती छठ घाट, लईयो छठ घाट, भेलगढ़ा छठ घाट, इचाकडीह छठ घाट, 14 नंबर और डेम कॉलोनी छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख सौभाग्य की कामना किया। मौके पर केदला छठ पूजा पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने फिता काटकर किया। मौके पर कई समितियों ने छठ व्रतियों के बीच नारियल, ईख व दूध का वितरण किया। वहीं केदला नगर छठ पूजा समिति, केदला चौक छठ पूजा समिति, केदला बस्ती छठ पूजा समिति, केदला तीन नंबर नव युवक संघ, लइयो छठ पूजा समिति ने भगवान भूवन भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया और लोगों के बीच फल, दूध, नारियल, पान पता और ईख का वितरण किया। छठ पूजा को सफल बनाने में जदयू जिलाध्यक्ष राजू महतो, बीस सूत्री मांडू अध्यक्ष नरेश हांसदा, मुखिया अनिता देवी, मुखिया पूजा कुमारी, बासुदेव महतो, भुदेव महतो, मंतोष सिंह, मदन महतो, हेमलाल महतो, मुन्ना चौहान, गोविंद चौहान, डोमन चौहान, सुरेंद्र चौहान, देवनदंन रजवार, सुनिल करमाली, सुनिल मिश्रा, विश्वनाथ महतो, रामाशिष, रंजीत, बिगु की सराहनीय भूमिका रही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें