गोला में पूर्णिमा पर श्री सत्यनारायण पूजा व सुंदरकांड का आयोजन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के चित्तरंजन सेवा सदन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरुवार को पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री स

गोला में पूर्णिमा पर श्री सत्यनारायण पूजा व सुंदरकांड का आयोजन

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के चित्तरंजन सेवा सदन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरुवार को पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सत्यनारायण पूजा व भगवान हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर के यजमान व सेवा सदन की संचालिका वंदना अम्बष्ट ने बताया कि प्रत्येक माह पूर्णिमा के दिन यहां विधिवत पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार विशेष रूप से हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में आस पास के श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर वंदना अम्बष्ट, मनीष कुमार, रेखा सिन्हा, रेनू देवी, बेबी देवी, विद्या देवी, शशि अग्रवाल, अंजू, किरण, अमरेंद्र गुरु, राजनाथ महतो सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।