Ramgarh News: हफुआ और कोतो पंचायत सचिवालय में हुई सुनवाई
हिन्दुस्तान, रामगढ़
Ramgarh News: पतरातू में हफुआ और कोतो पंचायत सचिवालय में एसआईआर कार्य के लिए सुनवाई हुई। अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया के अनुसार, बूथ संख्या 248 से 251 के मतदाताओं की दस्तावेज़ जांच की गई, और 2003 में मैपिंग न होने वाले नामों को वोटर लिस्ट में जोड़ने का निर्णय लिया गया।

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। एसआईआर कार्य को लेकर मंगलवार को हफुआ और कोतो पंचायत सचिवालय में सुनवाई हुई। जानकारी देते हुए पतरातू अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि एसआईआर को लेकर पूरे अंचल क्षेत्र में नोटिस के विरुद्ध सुनवाई की जा रही है। इसमें हफुआ और कोतो पंचायत के बूथ संख्या 248 से 251 तक के वैसे मतदाताओं को सुना गया और दस्तावेज की जांच की गई। साथ ही हफुआ पंचायत सचिवालय में सुनवाई हुई। बताया गया जिनका 2003 में मैपिंग नहीं हुआ था और जिनके उपस्थित होने का नोटिस निर्गत किया गया था। सुनवाई में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का निर्णय किया गया।
मौके पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, संजय कुमार पारस कुमार और अन्य प्रतिनियुक्ति कर्मी शामिल थे।


