Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Welcome for Nagar Kirtan on 350th Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur Sahib in Ramgarh
शहीदी नगर किर्तन का भव्य स्वागत होगा आज

शहीदी नगर किर्तन का भव्य स्वागत होगा आज

संक्षेप:

रामगढ़ में श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 वें शहीदी दिवस पर नगर किर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा रांची होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी और यहां से हजारीबाग के लिए रवाना होगी। श्रद्धालुओं के लिए चाय...

Thu, 28 Aug 2025 01:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि । श्री गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 वें शहीदी दिवस पर निकाली गई नगर किर्तन का रामगढ़ में गुरुवार को भव्य स्वागत होगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने बताया कि यात्रा रांची होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी। यहां से सीधे हजारीबाग के लिए रवाना होगी। यात्रा रामगढ़ के बिजुलिया स्थित स्वर्गीय गुरदीत सिंह जोली और भूपेंद्र सिंह जॉली के यहां से रामगढ़ की सिख साध संगत के नेतृत्व में नगर कीर्तन सुभाष चौक पहुंचेगी। यहां माता विध्नेश्वरी देवी मंदिर के समीप जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते का प्रबंध किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी साथ संगत को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।