Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Sports Event Celebrates 150th Birth Anniversary of Birsa Munda and 25th Foundation Day of Jharkhand
रामगढ़ में युवाओं का दमदार प्रदर्शन, जीते कई पुरस्कार

रामगढ़ में युवाओं का दमदार प्रदर्शन, जीते कई पुरस्कार

संक्षेप:

रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस पर खेलकूद का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1600 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और खेल के महत्व पर जोर दिया गया।

Nov 16, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में खेलकूद का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू केंद्रीय सदस्य पंकज वर्णवाल ने की, जबकि आयोजन का नेतृत्व डिफेंस वॉरियर्स फिजिकल अकादमी के संचालक विशाल कुमार ने किया। इस दौरान 1600 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता नीतीश निराला, अनिल पटेल, अजय करमाली, तपेश्वर महतो, अंकित अग्रवाल और सुरेश महतो मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। 1600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम चिंटू कुमार, द्वितीय सूरज नायक, तृतीय शशि मुंडा रहे। जबकि, महिला वर्ग में प्रथम शारदा कुमारी, द्वितीय रीमा कुमारी, तृतीय जानकी कुमारी रही। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम बुलेट वेदिया, द्वितीय ओमप्रकाश वेदिया, तृतीय सौरभ कुमार रहे। मुख्य अतिथि राजेश महतो ने सभी विजेताओं को मोमेंटो, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। कार्यक्रम में अकादमी संचालक कृष्ण कुमार महतो, सुदेश कुमार महतो, अनिल कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और खेलभावना का संचार किया।