गोपी नगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय पूजा व धार्मिक कार्यक्रम

Feb 14, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपी नगर स्थित शिव मंदिर में 14 से 16 फरवरी 2026 तक भव्य पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में हल्दी, मेहंदी, भजन संध्या और शिव-पार्वती विवाह का मंचन शामिल है। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी होगा। आयोजन समिति ने सभी से भाग लेने की अपील की है।

गोपी नगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय पूजा व धार्मिक कार्यक्रम

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोपी नगर स्थित शिव मंदिर, रांची रोड में तीन दिवसीय भव्य पूजा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने बताया कि 14 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी को हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों की ओर से भगवान शिव की स्तुति में भक्ति गीत प्रस्तुत किया। दूसरे दिन 15 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह का भव्य मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा और श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के दिव्य दृश्य के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग करने की अपील की गई है। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग से ही इस तरह के धार्मिक आयोजन सफल होते हैं और समाज में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।