Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Mahasaraswati Puja Preparations Underway in West Bokaro
वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप में महासरस्वती पूजा की भव्य तैयारी, पुराने साथियों का होगा महाजुटान

वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप में महासरस्वती पूजा की भव्य तैयारी, पुराने साथियों का होगा महाजुटान

संक्षेप:

वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप क्षेत्र में महासरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर है। इस बार आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पुराने साथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य पंडाल, और महाभोग का आयोजन किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Jan 19, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप क्षेत्र में इस वर्ष महासरस्वती पूजा को लेकर जोरदार तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वर्षों बाद एक बार फिर पुराने साथियों और सहयोगियों का महाजुटान देखने को मिलेगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की पहल सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, मनीष सिंह उर्फ सन्नी और सुनील सिंह के नेतृत्व में की जा रही है, जो अब मूर्त रूप लेती नजर आ रही है। महासरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर शिव मंदिर, बाजारटांड़ परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला वर्ग की अध्यक्षता कोमल कुमारी ने की, जबकि पुरुष वर्ग की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह ने संभाली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार महासरस्वती पूजा को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा और इसे यादगार बनाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आखिरी पूजा उत्सव होगा, जिसे विशेष रूप से भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए पुराने सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण भेजा जा रहा है, ताकि वर्षों से जुड़े साथी एक बार फिर इस धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव में शामिल हो सकें। पूजा के दौरान भव्य पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और दिगवार में निर्मित 6 फीट ऊंची भव्य मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए महाभोग का आयोजन किया जाएगा, साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का विशेष आकर्षण होंगे, जिनमें डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन सहित कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि इस महासरस्वती पूजा में हजारों श्रद्धालु और दर्शक शामिल होंगे। कुल मिलाकर, वेस्ट बोकारो के बोरिंग कैंप में आयोजित होने वाली महासरस्वती पूजा इस वर्ष आस्था, संस्कृति और एकता का भव्य संगम साबित होने जा रही है।