Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Karam Festival Celebrated by Tribal Community in Ramgarh
पतरातू बस्ती मुंडा टोला में भव्य करम महोत्सव का आयोजन

पतरातू बस्ती मुंडा टोला में भव्य करम महोत्सव का आयोजन

संक्षेप:

रामगढ़ के पतरातू बस्ती मुंडा टोला में सरना क्लब द्वारा भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हजारों आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। पूजा के बाद मुर्गा बलि और करम डाल का पूजन हुआ। नृत्य और संगीत...

Sep 03, 2025 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर के पतरातू बस्ती मुंडा टोला में सरना क्लब की ओर से भव्य करम महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के हजारों आदिवासी समाज के प्रकृति प्रेमी शामिल हुए। संध्या को निर्धारित समय पर पाहन लगना मुंडा की ओर से विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। इसके तहत मुर्गा बलि और करम डाल का पूजन हुआ। करम देवता को अनाज और फलों का भोग लगाया गया। इसके बाद नृत्य संगीत का दौर शुरु। इस दौरान पारंपरिक मांदर की थाप के साथ डीजे की धुन पर देर रात तक आदिवासी समाज के प्रकृति प्रेमी थिरकते रहे। त्योहार को लेकर एक दिन पूर्व ही जगह - जगह तोरणद्वार लगाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमग था। गुरुवार को समीप के कटिन तालाब में विसर्जन होगा। इस दौरान समाज के लोग नाचते-गाते विसर्जन जुलूस में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक किशोर मुंडा, गणेश पाहन, जगरनाथ मुंडा, विश्वकर्मा करमाली, राजन मुंडा, साजन मुंडा, अध्यक्ष बंटी मुंडा, उपाध्यक्ष सावन मुंडा, सचिव रंजीत मुंडा, कोषाध्यक्ष अनिल मुंडा, मुकेश करमाली, सन्नी मुंडा, जय मुंडा, गुड्डू मुंडा, राहुल मुंडा, शंकर मुंडा, विकास मुंडा, बबलू पाहन, विनोद करमाली, टीपू करमाली, रोहित करमाली, दीपक मुंडा, रोहित राम, भोला करमाली, सचिन मुंडा, धर्मेश मुंडा आदि जोर-शोर से जुटे हैं।