गोला में भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अखंड हरि-कीर्तन शुरु
गोला के हरि मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत हुई। सैकड़ों महिलाएं भैरवी नदी तट तक पदयात्रा करते हुए शामिल हुईं, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाएं कलश लेकर मंदिर लौटीं। आयोजन में भक्ति गीतों और राधा-कृष्ण की लीलाओं का प्रस्तुतिकरण होगा।

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित हरि मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया। कलश यात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इसे लेकर आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक उत्कर्ष का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर लगभग पांच किमी दूर भैरवी नदी तट तक पदयात्रा करते हुए पहुंचीं। भक्ति-रस में डूबी महिलाओं का यह विशाल समूह राधे-राधे और हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। जिससे चहुंओर भजन कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी।कलश शोभा यात्रा में मांडू के विधायक तिवारी महतो भी शामिल हुए।
यह भव्य कलश भैरवी नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद महिलाओं ने पवित्र जल से भरे कलश को अपने मस्तक पर धारण कर नंगे पांव तप्ती धूप में पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां वैदिक रीति से कलश स्थापना की गई। जिसके साथ ही पांच दिवसीय अखंड हरि-कीर्तन का आरंभ हुआ। आयोजन समिति ने बताया पश्चिम बंगाल से आए आधा दर्जन कीर्तन मंडली में दो महिला व चार पुरुष मंडली शामिल हैं। यहां प्रतिदिन मधुर भजनों, राधा-कृष्ण की लीलाओं के सजीव प्रस्तुतीकरण व वाद्ययंत्रों की मधुर गूंज से वातावरण गुंजेगा। इधर संकीर्तन शुरु होते ही यहां हरे रामा हरे कृष्ण की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। श्रद्धालु अपने अंतर्मन की शुद्धि व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं।महिलाएं प्रातः व संध्या के समय मंदिर में दीप प्रज्वलित कर परिक्रमा करती हुईं अपनी मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए संकल्प ले रही हैं। मौके पर विधायक तिवारी महतो, समिति अध्यक्ष राधा बिनोद प्रजापति, मुखिया अल्का महतो, उप मुखिया फुल कुमारी, नित्यानंद महतो, सचिन राम, श्रीकांत महली, अनिरुद्ध कुमार, नील कमल, सूर्य नारायण महतो, दीप नारायण महतो, पर्वत राम, केदार राम, बिक्की कुमार, बैजनाथ महतो, कंचन राम, अनूप कुमार, कुंजलाल राम, विक्की कुमार, रविशंकर महली, तीर्थनाथ महतो, सुधीर महतो, कालेश्वर महतो, कपिल रविदास, अभिषेक राम, विक्की राम, बिट्टू कुमार, अनिकेत कुमार, रितेश कुमार, उत्तम कुमार, प्रकाश कुमार, सूरज नाथ महतो, नीलकमल महतो, इंद्रजीत उपाध्याय सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


