होली मिलन समारोह में झूम उठा विश्वकर्मा लोहार समाज, सौहार्दपूर्ण होली मनाने का लिया संकल्प

Feb 28, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़ में विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने नृत्य किया और पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया। अंत में समाज के लोगों ने एकता और भाईचारे का संकल्प लिया।

होली मिलन समारोह में झूम उठा विश्वकर्मा लोहार समाज, सौहार्दपूर्ण होली मनाने का लिया संकल्प

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्वकर्मा लोहार समाज जिला रामगढ़ की ओर से पूर्व शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि अनु विश्वकर्मा (पूर्व वार्ड पार्षद) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन जिला संयोजक बद्री विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। समारोह में समाज की महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाओं और बच्चों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने पारंपरिक पकवानों और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर राज कपिल शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, शालू विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी और समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महिलाओं में शांति देवी, सुलोचना देवी, मधु देवी, द्रौपदी देवी, अंजली देवी और टिया कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ समारोह का आनंद लिया। अंत में मनोज विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों और समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।