ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जन-जन तक पहुंचानी है सरकारी योजनाएं : संजीव बेदिया

जन-जन तक पहुंचानी है सरकारी योजनाएं : संजीव बेदिया

अध्यक्षता बीरेंद्र यादव और संचालन बीडी सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य संजीव बेदिया उपस्थित...

जन-जन तक पहुंचानी है सरकारी योजनाएं : संजीव बेदिया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 09 Feb 2023 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को भदानीनगर के कुरसे गांव स्थित महादेव स्थान के समीप हुआ। इसकी अध्यक्षता बीरेंद्र यादव और संचालन बीडी सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य संजीव बेदिया उपस्थित थे। सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए संजीव बेदिया कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड निखर रहा है। ऐसे में पार्टी के हर सिपाही को सजग होकर जनता के लिए काम करना होगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका दायित्व है। यही वजह है कि झामुमो पंचातय स्तर पर खुद को और सशक्त कर रही है। बैठक में आगे झामुमो कुरसे पंचायत कमेटी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष गणेश बेदिया, उपाध्यक्ष रीना देवी, महादेव महतो, गुलेश्वर उरांव, दीपक तुरी, सचिव अमृत सिंह, सह सचिव पार्वती देवी, सुबासो देवी, शिवा उरांव, पवन यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तुरी, संगठन सचिव संगीता तुरी और प्रिया देवी को बनाया गया। बैठक में मुकेश राउत, उदय अग्रवाल, जयलाल सिंह आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें