ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मजदूर का शोषण कर रही है सरकार : संजीव बेदिया

मजदूर का शोषण कर रही है सरकार : संजीव बेदिया

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र का सम्मेलन सोमवार को भुरकुंडा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया और पर्यवेक्षक ग्यास खान...

मजदूर का शोषण कर रही है सरकार : संजीव बेदिया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 15 Oct 2018 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र का सम्मेलन सोमवार को भुरकुंडा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया और पर्यवेक्षक ग्यास खान मौजूद थे। मौके पर संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। मजदूरों को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए झाकोमयू के बैनर तले संघर्ष करना होगा। उन्होंने मजदूरों की लड़ाई को धारदार बनाने का आह्वान किया। वहीं सम्मेलन में बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी का गठन भी हुआ। इसमें अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, सचिव संजीव कुमार बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उदय मालाकार, जीतेंद्र सिंह, सह-सचिव शनिचर उरांव, छोटेलाल बेदिया, संगठन सचिव कामेश्वर भोक्ता, सह-संगठन सचिव इंद्रदेव भुईयां, शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद सहित कार्यसमिति सदस्य के रूप में 51 लोगों का चयन हुआ। इस अवसर पर मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चरेंद्र बेदिया, केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश राउत, शौकत अंसारी, अनिल एक्का, बालेश्वर करमाली,चरकू गंझू समेत दर्जनों श्रमिक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें