Ramgarh News: रजरप्पा में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर
Ramgarh News: झारखंड के सिद्धपीठ छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रशासन ने फिर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। अप्रैल 2026 में 254 अवैध दुकानों को हटाने के बाद प्रशासन ने हाल में दोबारा कार्रवाई की। विस्थापित दुकानदारों को अस्थायी वेंडिंग स्पेस आवंटित किया गया है, लेकिन दुकानों के टूटने से कई परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में रविवार को एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अप्रैल 2026 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 254 अवैध दुकानों को हटाया था। मंदिर के सौंदर्यीकरण, पुनर्विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया था। जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम देने के बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से यह करवाई की थी। हाल ही में प्रशासन ने विस्थापित दुकानदारों को व्यवसाय फिर से शुरू करने के लिए अस्थायी वेंडिंग स्पेस आवंटित की है।
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से दुकान चलाया जा रहा था। इसलिए प्रशासन ने दोबारा फिर से बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया। जिससे कुछ दुकानदार आक्रोशित दिखे। हालांकि इस बीच प्रशासन अपना काम जारी रखा। दुकान टूटने से कई दुकानदारों पर रोजी रोटी की आफत आ गयी। आसपास के गांवों के कई दुकानदार मंदिर के फूल प्रसादी बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं। इनके दुकान टूटने से उनके परिवार में खाने के लाले पड़ गए।


