बोकारो में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुई गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी

Mar 02, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

बोकारो में एक कार्यक्रम के दौरान गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से उनके प्रभावी कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

बोकारो में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुई गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी

गोला, निज प्रतिनिधि। बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नव कुमार महतो व सुरेंद्र महतो को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कंपनी के प्रयासों की सराहना की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।