गिद्दी पुलिस ने 5 फरार वारंटियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
गिद्दी थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर 5 फरार वारंटियों के घर पर इश्तेहार चिपकाए। पुलिस ने गिद्दी ए, हेसालौंग और रेलीगढ़ा के आरोपियों के घरों पर यह कार्रवाई की। सभी आरोपी कई वर्षों से कानून की नजर में फरार हैं। यदि वे न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर 5 फरार वारंटियों के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी थाना के एसआई रमेश हजाम और एएसआई चंदन उरांव ने ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस बल के साथ गिद्दी ए के 2, हेसालौंग के 2 और रेलीगढ़ा के 1 व्यक्ति के घर पर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी पुलिस ने बताया गिद्दी ए के लालबाबू यादव, कुनाल राजवंशी, हेसालौंग के विनोद प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति और रेलीगढ़ा के कुंदन महतो के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। गिद्दी थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पिछले कई वर्षों से कानून की नजर में फरार चल रहे हैं।
न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यदि इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए कॉलोनी और गांव में कई जुट गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


