ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़11 नवंबर को रजरप्पा में होगा गंगा आरती का आयोजन

11 नवंबर को रजरप्पा में होगा गंगा आरती का आयोजन

जिले में गंगा महोत्सव को धूम-धाम से मनाने को लेकर डीसी संदीप सिंह ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने बताया कि जिले में 9 नवंबर 2020 से 11 नवंबर 2020 तक बृहद रूप से गंगा उत्सव का आयोजन...

11 नवंबर को रजरप्पा में होगा गंगा आरती का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 05 Nov 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में गंगा महोत्सव को धूम-धाम से मनाने को लेकर डीसी संदीप सिंह ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने बताया कि जिले में 9 नवंबर 2020 से 11 नवंबर 2020 तक बृहद रूप से गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा किया।बैठक में 9 नवंबर, 10 नवंबर और 11 नवंबर के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैतहक में निर्णय लिया गया कि 9 नवंबर को रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया तालाब एवं दामोदर नदी के समीप साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को साइकिल रैली तथा 11 नवंबर को मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर के परीक्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार को गंगा महोत्सव के आयोजन के अवसर पर बच्चों के लिए विषय प्रतियोगिताएं जैसे स्लोगन लेखन, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद , जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें