मांडू में विधायक ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

मांडू में विधायक ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

संक्षेप:

- सभी धर्मों की पूजा करने वाला देश है भारत : तिवारी महतो झारखंड, रामगढ़, मांडू झारखंड, रामगढ़, मांडू झारखंड, रामगढ़, मांडू

Aug 28, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

मांडू, निज प्रतिनिधि । मांडू चट्टी में गणेश पूजा पंडाल का बुधवार को विधिवत उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने किया। इससे पूर्व पूजा समिति सदस्यों की ओर से विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत हुआ। विधायक ने सौहार्द पूर्ण तरीके व हर्षोल्लास से गणेश महोत्सव मनाने की अपील की। कहा कि भारत देश सभी धर्मों की पूजा करने वाला देश है, एक दूसरे के धार्मिक महोत्सव में शरीक होने की विविधता जो हमें प्राप्त है वो किसी अन्य देश में नहीं। कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के मुख्य संरक्षक रमेश साव, अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव भीम कुमार साव, उप सचिव निखिल कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार एवं उप कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर बालेश्वर भुईयां, राकेश कुमार, अजय कुमार, सतीश कुमार, जयप्रकाश मुनि, मनोज कुमार, गणेश करमाली, राजू करमाली, दिनेश कुमार, विक्की कुमार, अंकित कुमार, शेखर सुमन, सोनू कुमार, अविनाश कुमार, मिथलेश कुमार, आकाश कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार और रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित थे।