
श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी का हुआ भव्य आयोजन
रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को गणेश से जुड़ी जानकारियाँ दीं। छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कक्षा पांचवी की...
रामगढ़, निज प्रतिनिधि । रामगढ़ के विकास नगर में स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने बच्चों को श्री गणेश से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने श्री गणेश के प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। विद्यालय के कक्षा पांचवी की छात्रा निवृत्ति गुप्ता ने बहुत ही सुंदर ढंग से गणेश वंदना की प्रस्तुति की। कक्षा छठी की छात्रा आरोही कुमारी और अलीशा आफरीन ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत की। कक्षा सातवीं के छात्र ऋषभ मुखर्जी ने भगवान श्री गणेश का किरदार निभाया जो कि बहुत ही अद्भुत था।

विद्यालय के प्राचार्य ने एक संक्षिप्त संदेश दिया गया। जिसमें शिक्षा के साथ भक्ति का संदेश भी दिया। आज बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ बच्चों को पारंपरिक पूजा एवं भक्ति का भी संदेश दिया गया। विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका उषा सिंह और शिक्षक विक्रम सिंह का अमूल्य योगदान रहा। सभी शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




