
योग से स्वास्थ्य की ओर : बिजुलिया तालाब में गूंजे मंत्र और आसनों की गूंज
रामगढ़ में बिजुलिया तालाब प्रांगण में जिला आयुष योग समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7:30 बजे निःशुल्क योग कक्षा शिविर आयोजित किया जा रहा है। अनुभवी योग प्रशिक्षक धनराज सिंह द्वारा संचालित इस शिविर में...
रामगढ़, निज प्रतिनिधि जिला आयुष योग समिति की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बिजुलिया तालाब प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः 6 से 7:30 बजे तक निःशुल्क योग कक्षा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का संचालन अनुभवी योग प्रशिक्षक धनराज सिंह कर रहे हैं, जो दर्जनों लोगों को योगाभ्यास की ओर प्रेरित कर रहे हैं। शिविर की शुरुआत हर दिन ओमकार, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण से होती है। मंत्रों की ध्वनि वातावरण को सकारात्मकता से भर देती है। इसके बाद योगाभ्यास के क्रम में विभिन्न आसन, प्राणायाम और व्यायाम कराए जाते हैं। इनमें सूर्य नमस्कार, यौगिंग-जॉगिंग, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत तथा ध्यान शामिल हैं।

साथ ही मंडूकासन, शशकासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मकरासन, भुजंगासन, धनुरासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, मरकटासन और शवासन जैसे आसनों का अभ्यास भी कराया जाता है। योग प्रशिक्षक धनराज सिंह का कहना है कि नियमित योगाभ्यास से मोटापा, गैस, कब्ज, सर्वाइकल, कमर और घुटनों का दर्द, डायबिटीज, थायराइड, तनाव, अनिद्रा, खर्राटे, लकवा, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। उनका मानना है कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और स्वस्थ बनाने की एक जीवनशैली है। इस शिविर में नगर के कई लोग प्रतिदिन उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में दीपक कुमार अग्रवाल, सुमन शर्मा, एम.पी. सिंह, कैलाश रंजन, विपिन यादव, विनय कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, मिथिलेश गुप्ता, अमन कुमार, महेश साहू, दयानंद सिंह, विजय कुमार, दीनानाथ चौहान, मनीष कुमार, सचिन कुमार वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, साधु सोनकर, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागियों का कहना है कि सुबह की ताजी हवा और सामूहिक योगाभ्यास से उन्हें मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा दोनों प्राप्त हो रही है। धीरे-धीरे इस शिविर ने नगरवासियों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर ली है। आयुष मंत्रालय की ओर से प्रोत्साहित यह पहल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। योगाभ्यास न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है। बिजुलिया तालाब परिसर में आयोजित यह योग शिविर नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य की नई राह खोल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


