
सड़क दुर्घटना में चार बाइक सवार घायल
संक्षेप: भुरकुंडा में रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर भदानीनगर 48 यूनिट मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। टुनटुन सिंह की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे उनका बायां पैर टूट गया। अन्य घायल राज...
भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर 48 यूनिट मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो अलग-अलग बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देरशाम तकरीबन साढ़े 7 बजे की है। भदानीनगर पाली निवासी टुनटुन सिंह 48 यूनिट की ओर से निकल कर फोरलेन क्रॉस कर रहे थे। तभी रामगढ़ की ओर आ रही बाइक (जेएच01बीडी-5101) टुनटुन सिंह की बाइक (जेएच24जी-9515) से टकरा गई। इस टुनटुन सिंह का बायां पैर टूट गया है। वहीं दूसरे बाइक में सवार चोरधरा रंका निवासी राज मल्हार, सालगो खुदिया टोला निवासी निक्की बेदिया और रांची गेदलसूद रांची निवासी अर्जुन बेदिया को भी चोट आई है।

गंभीर रूप से घायल टुनटुन सिंह को इलाज के लिए तत्काल रामगढ़ ले जाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




