गोला में पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिय

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत सहायक ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था और उससे जुड़े विभिन्न पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पंचायत सहायकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और पंचायत सचिवालयों पर दी जा रही सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार व बैजनाथ शर्मा के मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के पहले दिन पंचायती राज व्यवस्था के 73वें संविधान संशोधन, स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों और पंचायत उन्नति सूचकांक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मुखिया सतीश मुर्मू, प्रभाष प्रकाश सिंह, पिंकी देवी, गीतांजलि कुमारी तिर्की, बुलटी देवी, संगीता लकड़ा सहित दर्जनों उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


